23 नवम्बर को देवसदन में होगा साहित्यिक समारोह, प्रदेश के प्रबुद्धजन होंगे सम्मिलित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
23 नवम्बर को देवसदन में होगा साहित्यिक समारोह, प्रदेश के प्रबुद्धजन होंगे सम्मिलित
देसी चैनल कुल्लू
‘हिमालय के एक गांव से इत्तिफ़ाक़न’ और ‘आसमान गिर रहा है’ पुस्तकों को होगा लोकार्पण
कुल्लू, 22 नवम्बर। 23 नवम्बर, 2026 को देवसदन, कुल्लू में पुस्तक लोकार्पण और साहित्यिक समारोह आयोजित होगा। हिमतरु प्रकाशन समिति तथा कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यतः जी.सी. चम्बयाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिमालय के एक गांव से इत्तिफाकन’ तथा किशन श्रीमान द्वारा लिखित पुस्तक ‘आसमान गिर रहा है’ का लोकार्पण किया जाएगा तथा इन महत्त्वपूर्ण पुस्तकों पर विस्तृत चर्चा होगी।
हिमतरु प्रकाशन के अध्यक्ष एवं संपादक रमेश पठानिया ने जानकारी दी कि 23 नवम्बर को जिन दो पुस्तकों का लोकार्पण होगा, वे दोनों महत्त्वपूर्ण पुस्तकें हैं।
रमेश पठानिया ने बताया बिना किसी औपचारिकता के आयोजित होने वाले इस आयोजन में कुल्लू के समस्त साहित्य-प्रेमियों, संस्कृति-प्रेमियों, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को, रंगमंच से जुड़े लोगों को और शिक्षाविदों और विद्याथिर्याें को आमंत्रित किया गया है, ताकि एक सार्थक परिचर्चा हो सकें। उन्होंने समस्तजनों को इस विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





