नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज अटल सदन ढालपुर में टीचर होम कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

आज अटल सदन ढालपुर में टीचर होम कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आज अटल सदन ढालपुर में टीचर होम कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

देसी चैनल कुल्लू

नई कार्यकारिणी का गठन 2025 -2030 तक के लिए किया गया l चुनाव प्रकिया को सफल बनाने के लिए इलेक्शन कानूनगो उमेद नेगी की अध्यक्षता में चुनाव प्रभारी मनोहर लाल ठाकुर सेवानिवृत एडीपीओ, दयाल ठाकुर सेवानिवृत जेबीटी व प्रधानाचार्य धीरज सागर ने अपनी भूमिका सुनिश्चित की l सर्वप्रथम पूर्व कार्यकारिणी ने अपने विचार सभी के साथ साँझा किए l टीचर होम कमेटी को इस मुकाम तक पहुँचाने में सभी साथियों का धन्यवाद किया गया l इसके बाद टीचर होम कमेटी की चुनाव प्रकिया को शुरू किया गया l इलेक्शन कानूनगो उमेद नेगी ने सबसे पहले टीचर होम कमेटी की कार्यशैली की सराहना की l इलेक्शन प्रक्रिया को शुरू करते हुए मनोहर लाल ने अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे l अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल हांडा का नाम पूर्व सचिव करतार ठाकुर ने प्रस्तुत किया और अन्य साथियों ने उनका समर्थन किया l इस तरह श्याम लाल हांडा को पुन: अध्यक्ष चुना गया l इसके बाद महासचिव पद के लिए करतार ठाकुर ने रविंद्र ठाकुर का नाम प्रस्तुत किया और अन्य साथियों ने समर्थन किया l इस तरह रविंद्र ठाकुर को महासचिव के लिए चुना गया l इसके बाद धर्मेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया l जीत राम राणा को कोषाध्यक्ष एवं टेढ़ी सिंह को महा लेखाकार चुना गया l इसके बाद पूरी सभा ने करतार ठाकुर को स्थायी सचिव के लिए सर्वसमत्ति से चुना l उसके बाद पूरे हॉउस ने नई कार्यकारिणी को विस्तार करने के लिए अधिकृत किया l नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि टीचर होम कमेटी ने जिला कुल्लू के साथ साथ पूरे प्रदेश के बच्चों को उचित मंच देने का वादा किया l आजकल कमेटी के सदस्य नवोदय विद्यालय 6वी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान कर रही है l आगे भी इस तरह के अन्य प्रोग्राम के बारे में अवगत करवाया जायेगा l इसके साथ अपना विद्यालय (स्कूल एडॉप्शन) के हिमाचल सरकार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीचर होम कमेटी अपना पूरा योगदान करेगी l विशेषकर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के एडॉप्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा l

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930