नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भुंतर में 17.28 ग्राम चिट्टा सहित नेपाली मूल की युवती गिरफ्तार, नशा तस्करों पर पुलिस सख्त। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भुंतर में 17.28 ग्राम चिट्टा सहित नेपाली मूल की युवती गिरफ्तार, नशा तस्करों पर पुलिस सख्त।

oppo_0

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुंतर में 17.28 ग्राम चिट्टा सहित नेपाली मूल की युवती गिरफ्तार, नशा तस्करों पर पुलिस सख्त।

देसी चैनल कुल्लू।

जिला कुल्लू में नशे के बढ़ते कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत भुंतर क्षेत्र में पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवती को 17.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवती नेपाली मूल की है, जो स्थानीय निवासी से विवाहित है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
एसपी ने बताया कि जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले मनाली में पुलिस ने 8.570 ग्राम चिट्टा सहित पंजाब के युवकों को गिरफ्तार किया था, जबकि भुंतर क्षेत्र में हाल ही में बड़ी मात्रा में चरस के साथ पांच आरोपियों को दबोचा गया था।
मदन लाल कौशल ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान जिला में गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31