नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम-किसान की 24वीं किस्त से हिमाचल के किसानों को आर्थिक संबल, मोदी सरकार का जताया आभार : अखिलेश कपूर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पीएम-किसान की 24वीं किस्त से हिमाचल के किसानों को आर्थिक संबल, मोदी सरकार का जताया आभार : अखिलेश कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पीएम-किसान की 24वीं किस्त से हिमाचल के किसानों को आर्थिक संबल, मोदी सरकार का जताया आभार : अखिलेश कपूर

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सदस्य एवं हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल से हिमाचल प्रदेश के करीब 11 लाख किसानों को लाभ मिला है और उनके बैंक खातों में लगभग 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि पहुंची है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए काम कर रही है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की 24 किस्तों के माध्यम से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को अब तक कुल 48,000 रुपये मिल चुके हैं।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के किसानों को इस योजना के अंतर्गत अब तक अनुमानित 5,230 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह राशि प्रदेश के लाखों किसान परिवारों के लिए महत्वपूर्ण संबल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में, जहां कृषि और बागवानी बड़ी आबादी की आजीविका का प्रमुख आधार हैं, वहां खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है।

कपूर ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने में मदद मिली है। यह केंद्र सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस को किसान हितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और बागवानों को आर्थिक सहायता देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष को नकारात्मक राजनीति छोड़कर किसानों के हित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

अखिलेश कपूर ने प्रदेश के सभी लाभार्थी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। उन्होंने इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के किसानों को अब तक 5,230 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाने और नई किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30