नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल रहा निराशा जनक: रवि ठाकुर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल रहा निराशा जनक: रवि ठाकुर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदेश सरकार का अब तक का कार्यकाल रहा निराशा जनक: रवि ठाकुर

देसी चैनल कुल्लू

कांग्रेस के ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। बिना बजट के अब तो सरकारी कर्मचारियो को भी समय पर वेतन तक मिलना मुश्किल हो गया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लाहौल स्पीति में भी विकास कार्य ठप है। कहा कि बीते एक साल की अवधि में जिला में एक भी नया विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए रवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भू माफिया, खनन माफिया के साथ चिटठा माफिया का बोलबाला चल रहा है। कहा कि इन सब पर सत्ताधारी नेताओं का आशीर्वाद है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कहा कि अगर उन्हें सत्ता का लालच होता वह अपने चार साल का कार्यकाल पूरा करते हुए सत्ता सुख लेते। कहा कि उन्होंने इलाके के विकास के खातिर अपने विधायक पद को त्याग दिया। कहा कि प्रदेश सरकार लाहौल स्पीति में शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर तुली हुई है। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल में गौशाल, मालंग, गौंधला और दारचा वरिष्ठ मध्यामिक स्कूल के अलावा ठोलंग मिडल स्कूल को बंद करने का सरकार ने अधिसूचना जारी की है। जबकि उदयपुर और हंसा में विज्ञान संकाय को भी बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में विकास कार्यों में किसी भी तरह की रूकावट न आए इसको लेकर बीते दिनों लाहौल स्पीति भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान जिला के विभिन्न विकासात्मक मुदो को लेकर मंत्रियों के साथ चर्चा की गई। जिसमें एसकेटीटी सडक, कुंजम दर्रा के नीचे सडक, कुगती दर्रा होकर सडक निर्माण तथा कोकसर से ग्रांफू के बीच सडक निर्माण के मुददे को प्रमुखता से उठाया गया।
रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति में भाजपा दिन व दिन मजबूत होती जा रही है और लोग कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों से परेशान होकर उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि शनिवार को लाहौल स्पीति के करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस और विकास मंच छोड कर भाजपा का दामन थामा है। इस दौरान उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत, भाजयुमो नेता रोहन ठाकुर समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930