नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. राजीव बिंदल व विधायक सुखराम चौधरी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र और जनादेश का अपमान: सुरेंद्र शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

डॉ. राजीव बिंदल व विधायक सुखराम चौधरी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र और जनादेश का अपमान: सुरेंद्र शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डॉ. राजीव बिंदल व विधायक सुखराम चौधरी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र और जनादेश का अपमान: सुरेंद्र शौरी

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल पर राज्य सरकार द्वारा दर्ज किया गया प्रकरण पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण, निराधार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। यह न केवल एक अनुभवी, सुदीर्घ सेवाभावी राजनेता का अपमान है, बल्कि प्रदेश की जनता के उस जनादेश का भी अपमान है, जिसने वर्षों तक उन्हें अपना प्रतिनिधित्व सौंपा।

डॉ. बिंदल जैसे कर्मठ नेता पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार ने अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया है। यह कृत्य न केवल अलोकतांत्रिक है, बल्कि संविधान की मूल भावना को भी चुनौती देने वाला है।

प्रदेश में बढ़ती अराजकता, भ्रष्टाचार और कुप्रशासन से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के हथकंडे अपना रही है। परंतु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और हम इस तरह की तानाशाही प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाएंगे।

मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि—
• डॉ. राजीव बिंदल, श्री सुखराम चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं।
• प्रशासनिक तंत्र को राजनीतिक बदले की भावना से दुरुपयोग करना बंद किया जाए।

मैं प्रदेश की जनता से भी अपील करता हूं कि वे सच्चाई, न्याय और लोकतंत्र के समर्थन में डटकर खड़े रहें और इस एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।

– सुरेंद्र शौरी
विधायक, बंजार विधानसभा क्षेत्र
भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930