JEE 2026 परिणाम घोषित: QUANTUM ACADEMY मोहल के 4 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर हासिल कर रचा सफलता का इतिहास।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
JEE 2026 परिणाम घोषित: QUANTUM ACADEMY मोहल के 4 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर हासिल कर रचा सफलता का इतिहास
देसी चैनल कुल्लू
JEE 2026 के परिणाम घोषित होते ही QUANTUM ACADEMY , MOHAL में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के कुल 5 छात्रों में से 4 छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।
छात्र नमन ने 97.1 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं सौरभ ने 96.2 पर्सेंटाइल, विक्रांत ने 93.1 पर्सेंटाइल तथा शुभम ने 90.1 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर NIT में अपने चयन को लगभग सुनिश्चित कर लिया है।
इस शानदार उपलब्धि पर QUANTUM ACADEMY के निदेशक मनीष सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा,“संस्थान के 5 में से 4 छात्रों का 90 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर करना अत्यंत गर्व की बात है।
यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।”
उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





