नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साई स्टार स्कूल कुल्लू का ऐतिहासिक कदम, अब स्कूल में ही होगी आईएएस, एचएएस, नीट व आईआईटी की तैयारी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

साई स्टार स्कूल कुल्लू का ऐतिहासिक कदम, अब स्कूल में ही होगी आईएएस, एचएएस, नीट व आईआईटी की तैयारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

साई स्टार स्कूल कुल्लू का ऐतिहासिक कदम, अब स्कूल में ही होगी आईएएस, एचएएस, नीट व आईआईटी की तैयारी

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए साई स्टार स्कूल, कुल्लू ने जोकटा एकेडमी के साथ इंटीग्रेटेड फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए करार किया है। इसके साथ ही यह हिमाचल प्रदेश का पहला स्कूल बन गया है, जहां कक्षा 6वीं से ही विद्यार्थियों को आईएएस, एचएएस, नीट और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, अब तक जोकटा एकेडमी स्नातक स्तर के बाद प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए जानी जाती थी, लेकिन पहली बार स्कूली स्तर से ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एकेडमी के प्रबंध निदेशक सुरेश जोकटा ने कहा कि यह पहल हिमाचल की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लाएगी।

स्कूल ने शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, वहीं छात्र आर्यन ने राष्ट्रीय खेलों में लगातार दो वर्षों (2024-25) में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इसके अलावा, आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के सहयोग से विज्ञान और गणित की विशेष कोचिंग भी स्कूल में ही दी जाएगी, जिससे छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का अवसर मिलेगा। वर्ष 2015 में 31 छात्रों से शुरू हुआ यह संस्थान आज 550 छात्रों का विश्वास बन चुका है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031