नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह ढालपुर मैदान में* 
15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।
देसी चैनल कुल्लू 
समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
      हिमाचल दिवस समारोह में हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनसीसी तथा रेड क्रॉस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त देशभक्ति एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
  उपायुक्त ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी टुकड़ियां नियमित रिहर्सल करें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी पूर्वाभ्यास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की साज-सज्जा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये।
   उन्होंने मंच व्यवस्था, मैदान की साज-सज्जा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह के दौरान समाज के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031