नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डी आर ठाकुर को मिलेगा कॉमेडी के लिए कुल्लवी सोशल मीडिया अवार्ड – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

डी आर ठाकुर को मिलेगा कॉमेडी के लिए कुल्लवी सोशल मीडिया अवार्ड

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डी आर ठाकुर को मिलेगा कॉमेडी के लिए कुल्लवी सोशल मीडिया अवार्ड
चटपटे वीडियो के माध्यम से लोगों के चेहरों पर ला रहे हैं खुशी

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। चटपटे चुटकुले और हास्य वीडियो से सबका मनोरंजन करने वाले खराहल घाटी के युवा कलाकार डी आर ठाकुर को कुल्लवी सोशल मीडिया अचीवर्स अवार्ड से नवाजा जाएगा। 12 अप्रैल को कुल्लू में हिमाचल एकता मंच की ओर से यह सोशल मीडिया मीट करवाई जा रही है। जिसमें कॉमेडी के क्षेत्र में लोगों का मनोरंजन करने के लिए डी आर ठाकुर को यह सामान दिया जा रहा है। डी आर ठाकुर अपनी टीम के साथ मिलकर मनोरंजन वीडियो के माध्यम से लोगों के चेहरों पर हंसी लाने का काम कर रहे हैं। वही कुलवी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी योगदान कर रहे हैं। इस टीम में उनके साथ कल्लू के मशहूर हास्य कलाकार हुकम प्रेमी, उर्मिला दीपक, रवीना कुलवी, हरीश नैयर, रजत ठाकुर, मनीष ठाकुर भी बखूबी साथ निभा रहे हैं। खास यह है कि इनके यह मनोरंजन वाले वीडियो लोगों को खूब रास आते हैं। लोगों का प्यार भी इन्हें भरपूर मिल रहा है । डी आर ठाकुर ने कहा कि लोगों के चेहरों पर खुशी लाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31