नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवभूमि कुल्लू में सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन आज, भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

देवभूमि कुल्लू में सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन आज, भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवभूमि कुल्लू में सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन आज, भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी

देसी चैनल कुल्लू।

देवभूमि कुल्लू में आज आध्यात्मिक उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज मंगलवार को कुल्लू पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में निरंकारी भक्तों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज 3 मई तक कुल्लू प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे नेशनल यूथ सेमिनार (NYS) कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आए लगभग 10 हजार युवाओं को संबोधित करेंगी। खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यह आयोजन युवाओं को आध्यात्मिकता, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा के प्रति प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
निरंकारी मिशन के मंडी जोन के प्रभारी आरके अभिलाषी ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नेशनल यूथ सेमिनार (NYS) का आयोजन देश-विदेश के कई प्रमुख स्थानों पर सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान-गुजरात, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्य शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, यूके-यूरोप, दुबई और नॉर्थ अमेरिका में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में यह आयोजन किया जा रहा है।
कुल्लू में इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है और सभी श्रद्धालु अपने सदगुरू के स्वागत के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उधर ढालपुर मैदान में सैकड़ों सेवा दल और अन्य भक्तजन पहुंच चुके हैं और यहां पर श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। जिसमें रहने,खाने पीने की व्यवस्था और शौचालय व पार्किंग की उचित व्यवस्था मुफ्त में रखी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930