नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में मानवी शर्मा प्रथम, प्रांजल नेगी दूसरे और सोचीरत तीसरे स्थान पर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में मानवी शर्मा प्रथम, प्रांजल नेगी दूसरे और सोचीरत तीसरे स्थान पर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट में मानवी शर्मा प्रथम, प्रांजल नेगी दूसरे और सोचीरत तीसरे स्थान पर

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू के तीनों विजेताओं का राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चयन, 29 युवाओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग

कुल्लू। मेरा युवा भारत कुल्लू की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। वन नेशन वन इलेक्शन की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय प्रणाली और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने अतिथियों का भव्य एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

प्रतियोगिता में कुल 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में मानवी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रांजल नेगी दूसरे और सोचीरत तीसरे स्थान पर रहे। विशेष बात यह रही कि तीनों विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए हुआ है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर ने युवाओं को संसदीय प्रणाली के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30