नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करियर गाइडेंस पर एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

करियर गाइडेंस पर एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

करियर गाइडेंस पर एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

देसी चैनल कुल्लू 

अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार करियर चुनें विद्यार्थी, शुद्ध लेखन, लिखने की गति और निरंतर अभ्यास पर दिया विशेष जोर; ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1,000 शब्दों का लेख स्वयं लिखने का दिया कार्य

आनी- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में आयोजित सात दिवसीय आवासीय एनएसएस विशेष शिविर के दौरान मंगलवार को एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने बतौर मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें करियर चयन, व्यक्तित्व विकास, लेखन कौशल और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कुमारी विद्या, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल, प्रवक्ता हरीश ठाकुर सहित विद्यालय के स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एसडीएम को टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन च्वाई के महासचिव दिवान राजा ने भी टोपी और मफलर पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल ने सात दिवसीय आवासीय एनएसएस शिविर के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में स्वच्छता, नशाबंदी, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों के माध्यम से स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
इसके पश्चात एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं रोचक सत्र आयोजित किया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से परिचय प्राप्त करने के साथ उनकी रुचियों, शौक और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी खुलकर अपने विचार साझा किए और बताया कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। एसडीएम ने विद्यार्थियों से करियर से जुड़े सवाल-जवाब भी किए और उनके प्रश्नों का विस्तारपूर्वक एवं सरल तरीके से उत्तर दिया।
एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ निश्चय, अनुशासन और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, सही दिशा देने और लगातार निखारने की है।

उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने, प्रेरणादायक कहानियों एवं महापुरुषों के जीवन प्रसंगों से सीख लेने तथा संगीत सहित रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि करियर का चुनाव दूसरों की देखा-देखी करने के बजाय अपनी रुचि, योग्यता और प्रतिभा के आधार पर करना चाहिए। निरंतर सीखने की ललक और सकारात्मक सोच व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

लेखन कौशल विकसित करने पर दिया जोर, ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर लिखने का दिया कार्य

इस दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों को लेखन की आदत विकसित करने के लिए भी विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से लिखने का अभ्यास करना चाहिए। इससे न केवल उनकी लेखन क्षमता बेहतर होगी, बल्कि शुद्ध लिखने और लिखने की गति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों को अपने विचारों को स्वयं शब्दों में व्यक्त करने और नियमित अभ्यास के माध्यम से लेखन कौशल को मजबूत बनाने की सलाह दी।

एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1,000 शब्दों का लेख लिखने का कार्य भी दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विद्यार्थी इस लेख को बिना किसी एआई (AI) अथवा किसी अन्य व्यक्ति की मदद के स्वयं लिखें। वे अपने विचारों, कल्पनाओं और देश के प्रति अपने सपनों को अपने शब्दों में व्यक्त करें। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन, रचनात्मकता और स्वतंत्र रूप से लिखने की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने और जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्यपूर्वक सामना करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर जिज्ञासाएं रखीं, जिनका एसडीएम ने सहज और विस्तारपूर्वक जवाब दिया।
प्रधानाचार्य कुमारी विद्या ने एसडीएम लक्ष्मण कनेट का आभार जताते हुए कहा कि उने द्वारा दी गई करियर और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकरियां और टिप्स से निश्चय ही विद्यार्थियों के मनोबल में बढ़ोतरी हुई है । उन्होंने सभी से एसडीएम द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में ढालने और अनुसरण करते जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र, दयानंद, कमलेश, महेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, सुरेश, रवि, हेमराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

You May Have Missed