नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोपी-जाहरा,गरुली सड़क के लिए वाहन योग्य पुल आगामी बार्षिक योजना में अधिसूचित: शौरी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

रोपी-जाहरा,गरुली सड़क के लिए वाहन योग्य पुल आगामी बार्षिक योजना में अधिसूचित: शौरी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

परवाड़ी गाँव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा।*
*रोपी-जाहरा,गरुली सड़क के लिए वाहन योग्य पुल आगामी बार्षिक योजना में अधिसूचित: शौरी।

देसी चैनल कुल्लू 

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी तीर्थन घाटी के दौरे पर है ।इस दौरान विधायक ने शरुंगर, गरुली व परवाड़ी गांवों में ग्रामीणों से संवाद किया व ग्रामीणों की माँगों-समस्याओं पर यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। परवाड़ी क्षेत्र की जनता ने विधायक के समक्ष अपनी बहुआकांक्षित सड़क सुविधा की माँग को दोहराया। गौरतलब है कि एक माह पूर्व ही गरुली गांव तक लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़क निर्माण पूरा किया गया है।

अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत विधायक अनुशंसा पर रोपी से जाहरा-गरुली तक सड़क का निर्माण पूर्ण हुआ है। परंतु परवाड़ी गांव की एक बड़ी आबादी अभी भी सड़क सुविधा की राह देख रही है। विधायक शौरी ने इस अवसर पर कहा कि भूमि की व्यवस्था होते ही परवाड़ी गांव के लिए भी सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। विभिन्न मदों से संपर्क सड़क की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त गांव के लिए बड़ी बस योग्य सड़क के निर्माण के लिए दस्तावेजी औपचारिकताएं भी जारी हैं। विधायक शौरी ने जानकारी देते हुए कहा है कि आगामी वित्त वर्ष के लिए अनुसूचित जाति उप योजना में रोपी-जाहरा, गरुली सड़क में रोपी नाला पर पुल निर्माण के लिए उन्होंने विभाग को अनुशंसा जारी की है व यह कार्य विभाग द्वारा अधुसूचित भी कर दिया गया है।

जल्द ही पूरा क्षेत्र बेहतर सड़क सुविधा से लाभान्वित होगा। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान शेतू देवी व ग्राम पंचायत तुंग के प्रधान घनश्याम ठाकुर व अन्य स्थानीय बरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930