नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छ: माह बाद भी गुशैनी स्कूल के लिए F.R.A. तक नहीं—सरकार की संवेदनहीनता उजागर: शौरी – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

छ: माह बाद भी गुशैनी स्कूल के लिए F.R.A. तक नहीं—सरकार की संवेदनहीनता उजागर: शौरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छ: माह बाद भी गुशैनी स्कूल के लिए F.R.A. तक नहीं—सरकार की संवेदनहीनता उजागर: शौरी


बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थन घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी को बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए आज छ: माह से अधिक का समय बीत चुका है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश सरकार अब तक इस विद्यालय के पुनर्निर्माण हेतु F.R.A. (Forest Approval) तक सुनिश्चित नहीं कर पाई है।

यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। पिछले छ: माह से छात्र-छात्राएं अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस विद्यालय में साढ़े चार सौ से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

सरकार भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है।

इस विषय को लेकर आज विधानसभा सत्र के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने सदन में अपनी बात मजबूती से रखी। उन्होंने कहा कि गुशैनी स्कूल का भवन बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था और तब से विद्यालय अस्थायी रूप से एक स्थानीय युवक के मकान में संचालित किया जा रहा है। यह व्यवस्था केवल इस उम्मीद पर चल रही है कि सरकार अपने आश्वासनों के अनुरूप शीघ्र ही नए भवन का निर्माण सुनिश्चित करेगी।

विधायक शौरी ने यह भी कहा कि सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री विद्यालय का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आज दिन तक स्कूल भवन के निर्माण के लिए वन विभाग से आवश्यक वन अनापत्ति (F.R.A.) प्राप्त नहीं हो पाई है, जो सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने मांग की कि आपदा से प्रभावित सभी शिक्षण संस्थानों में आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किया जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो। साथ ही उन्होंने वर्तमान में गुशैनी स्कूल के लिए की गई व्यवस्था को विस्तारित करने व मकान मालिक को उचित किराया राशि देने की बात कही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930