नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खबर का असर, मशियार पंचायत में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

खबर का असर, मशियार पंचायत में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खबर का असर, मशियार पंचायत में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर।

लो वोल्टेज से परेशान मशियार के लोगों को मिली राहत।

ग्रामीणों की आवाज रंग लाई, तीन दिन में विभाग ने किया समाधान।

ग्रामीणों के सहयोग से स्थापित हुआ नया ट्रांसफार्मर।

तीर्थन घाटी गुशेनी
बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूर दराज
ग्राम पंचायत मशियार के अंतर्गत आने वाले गांव कमेड़ा, मंझली और मशियार के लोगों को लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या से आखिरकार राहत मिल गई है। यहां 68 केवीए की जगह अब 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार आया है।

इन गांवों में पिछले कई महीनों से खराब ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद इस मुद्दे को मीडिया में प्रमुखता से उठाया गया, जिसके चलते बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। खबर का असर यह रहा कि मात्र तीन दिनों के भीतर ही विभाग ने मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।

नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब तीनों गांवों में बिजली की आंख-मिचौली और कम वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिल गई है। ग्रामीणों के घरों में अब बिजली उपकरण सुचारू रूप से चलने लगे हैं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस कार्य की खास बात यह रही कि कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं ट्रांसफार्मर को उठाकर स्थल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो सराहनीय है।

स्थानीय निवासी भाग सिंह, रामकृष्ण, नीलचंद, गुमत राम, वेद राम, हेतराम, पुने राम, टेकराम, राम सिंह, अमर भारती, प्रकाश ठाकुर, रूपेंद्र ठाकुर, प्रेम सिंह, डूर सिंह, हेमराज, ढेवा राम, नारायण सिंह, टीकम राम, रोशन ठाकुर, ताराचंद, धनेराम, गोविंद सिंह और भागचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बेहतर बिजली सुविधा मिल रही है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मीडिया का भी आभार जताया, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह समस्या हल हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि अब उम्मीद है कि भविष्य में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहेगी और उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930