नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लारजी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिला सम्मान – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

लारजी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिला सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लारजी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम: पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिला सम्मान

एकल अभियान दक्षिण हिमाचल (मंडी भाग, बंजार आंचल) की पहल, अनेकों गांवों में चल रहा सामाजिक जागरण

सैंज 27 मार्च

एकल अभियान संभाग दक्षिण हिमाचल के अंतर्गत मंडी भाग, बंजार आंचल द्वारा शुक्रवार को लारजी में भव्य सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रोहित जलोटा ने शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत वीओ टेक सिंह शामिल हुए। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री अजय गाजटा, प्रांत गतिविधी प्रमुख महेंद्र शर्मा, मण्डी विभागाध्यक्ष पवन शर्मा, अभियान प्रमुख मण्डी शेर सिंह, गतिविधी प्रमुख मनोहर लाल , आंचल अध्यक्ष बंजार बलदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कुल्लू और मण्डी के सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीद परिवारों को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एकल अभियान की अभियान प्रमुख भावना शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उनकी पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर सैंज क्षेत्र की एकल अभियान इंचार्ज हिमानी ने बताया कि सैंज क्षेत्र में एकल अभियान के माध्यम से 30 गांवों को जोड़ा गया है, जहां शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सैनिकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इसी के साथ मां भारती की आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031