नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कुल्लू के सभी उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कुल्लू के सभी उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने जिला कुल्लू के सभी उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू है और इनकी कोई कमी नहीं है।

देसी चैनल कुल्लू

वर्तमान में जिले के पेट्रोल पंपों पर 3,55,615 लीटर पेट्रोल और 4,14,652 लीटर डीजल उपलब्ध है। इसी प्रकार, गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है, जिसमें 7 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुई नई खेप के साथ कुल 3,589 घरेलू सिलेंडर और 195 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर भंडार में उपलब्ध हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नीति के तहत वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निर्धारित कोटे का 60 प्रतिशत ही प्राप्त हो रही है।

उन्होंने ढाबा और होटल मालिकों से अपील की है कि वे वाणिज्यिक सिलेंडर पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक ईंधन स्रोतों का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे सिलेंडर बुक करने के लिए दिए गए नंबर पर केवल एक बार ही मिस कॉल करें और बार-बार कॉल करने से बचें।

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और घबराहट में आकर अनावश्यक बुकिंग करने के बजाय केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी करें ताकि सभी को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031