नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तेगूबेहड़ व कटराईं में शोक संतप्त परिवारों से की भेंट, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि*  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तेगूबेहड़ व कटराईं में शोक संतप्त परिवारों से की भेंट, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि* 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तेगूबेहड़ व कटराईं में शोक संतप्त परिवारों से की भेंट, दिवंगतों को अर्पित की श्रद्धांजलि* 

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू, 7 अप्रैल : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कुल्लू सदर से विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर के पिता, जोग ध्यान ठाकुर (88 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक निवास स्थान तेगूबेहड़ पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
   उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जोग ध्यान ठाकुर का निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
   इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई, बुधीश्वर गौड़ (55 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर कटराईं स्थित उनके निवास स्थान भी पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
   उन्होंने कहा कि बुधीश्वर गौड़ का असमय निधन क्षेत्र के लिए एक गहरी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने का संबल दें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031