नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन

देसी चैनल कुल्लू 

 “मेरा युवा भारत केंद्र” द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर कुल्लू में एक भव्य पदयात्रा एवं  भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में  कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पदयात्रा कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर कुल्लू कॉलेज गेट से प्रारंभ होकर रीजनल हॉस्पिटल ,ढालपुर चौक , डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी होते हुए कुल्लू कॉलेज और पुनः कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर तक संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमडी श्री सुरेश कुमार और प्रिंसिपल श्री अभिनेश गौतम जी उपस्थित रहे|

साथ ही, एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम स्थान श्रेयाश्री ठाकुर, द्वितीय स्थान कृतिका ठाकुर और तृतीय स्थान कुसुम ने प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता का समन्वय मीना , लकी शर्मा द्वारा किया गया, जबकि निर्णायक के रूप में  भगत राम और  अदित्य शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस संपूर्ण आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज में डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों—समानता, शिक्षा और न्याय—के प्रति जागरूकता फैलाना था। “मेरा युवा भारत केंद्र कुल्लू” ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930