नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छात्रा की निर्मम हत्या करने वाले को कड़ी सजा दे प्रसाशन – ममता नेगी  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

छात्रा की निर्मम हत्या करने वाले को कड़ी सजा दे प्रसाशन – ममता नेगी 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

छात्रा की निर्मम हत्या करने वाले को कड़ी सजा दे प्रसाशन – ममता नेगी 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया रोष प्रकट 

कहा – घिनौनी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाए ठोस कदम

देसी चैनल कुल्लू 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू सरकाघाट में एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है और छात्रा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। महिला समिति की जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि छात्रा की एक नशेड़ी युवक द्वारा निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार ऐसी घिनौनी घटनाएं बढ़ रही है। यह सरकार की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगाती है। ऐसी घटनाओं के जिम्मेवार नशा माफिया है। प्रदेश में लगातार नशे का गंदा धंधा बढ़ रहा है। सरकार को नशा रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू सरकार से मांग करती है कि हत्यारे को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और छात्रा की हत्या के पीछे जो भी सम्मिलित हो उन्हें भी कड़ी सजा दी जाए। और छात्रा सिया के परिवार को मुआवजा दिया जाए तथा शीघ्र न्याय दिया जाए। प्रदेश में ज्यादातर बेटियां ही ऐसी घटनाओं की आए दिन शिकार हो रही है। सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश में बढ़ रहे नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नशे की चपेट में आकर युवक ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है। कई परिवारों ने अपने बेटे बेटियों को नशे की बजा से खोया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू मांग करती है कि सिया के परिवार को शीघ्र न्याय दिया जाए और प्रदेश में ऐसी घिनौनी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930