ढालपुर में भाजयुमो–पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, पुतला छीना; अवशेष जलाकर जताया विरोध
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
ढालपुर में भाजयुमो–पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, पुतला छीना; अवशेष जलाकर जताया विरोध
– केंद्र में बैठी कांग्रेस महिला विरोधी: दिग्विजय आनंद
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस के खिलाफ निकाली गई रैली के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीन लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और गुत्थमगुत्थी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पुतले के बचे हुए अवशेषों को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली के दौरान लगातार नारेबाजी होती रही और पूरे क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रैली को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दिग्विजय आनंद ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ रही है और केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार महिला विरोधी मानसिकता रखती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण बिल कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की वजह से पारित नहीं हो सका, जो यह दर्शाता है कि कांग्रेस महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में नहीं है।
दिग्विजय आनंद ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के नाम पर केवल वादे किए गए हैं, लेकिन अब तक किसी भी महिला को 1500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिली है।
घटना के बाद ढालपुर क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते हालात जल्द ही सामान्य कर लिए गए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





