नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवभूमि कुल्लू में लगेगा युवाओं का महाकुंभ, माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन को लेकर ढालपुर सजा दुल्हन सा। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

देवभूमि कुल्लू में लगेगा युवाओं का महाकुंभ, माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन को लेकर ढालपुर सजा दुल्हन सा।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवभूमि कुल्लू में लगेगा युवाओं का महाकुंभ, माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन को लेकर ढालपुर सजा दुल्हन सा।

देसी चैनल कुल्लू 
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू एक बार फिर युवा ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना के रंग में रंगने जा रहा है। 30 अप्रैल, 1 और 2 मई को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में निरंकारी यूथ सिम्पोजियम (NYS) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से करीब 10 हजार युवा बहन-भाई भाग लेंगे। यह NYS का 16वां संस्करण होगा।
संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित यह युवोत्सव युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का एक अनूठा मंच है। इस आयोजन को लेकर ढालपुर मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे क्षेत्र में आकर्षक सजावट, साफ-सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। निरंकारी सेवादल के सैकड़ों सदस्य पिछले कई दिनों से दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं, जो व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
निरंकारी यूथ सिम्पोजियम की शुरुआत वर्ष 2018 में दिल्ली से हुई थी, जिसके बाद देश-विदेश में अब तक 15 सफल आयोजन किए जा चुके हैं। इस बार कुल्लू में होने वाला आयोजन युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स शामिल हैं। साथ ही योग और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े सत्र भी आयोजित होंगे। दूसरे और तीसरे दिन “Six Elements” विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक, काव्य और पैनल डिस्कशन के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान नशामुक्ति, भेदभाव रहित समाज और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर निरंकारी राजपिता जी और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने आशीर्वचन के माध्यम से युवाओं को जीवन में संतुलन, संयम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देंगे। 3 मई को संत समागम होगा जिसमें सभी लोग भाग ले सकते हैं।
आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कुल्लू में इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31