गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, संत समाज ने डीसी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, संत समाज ने डीसी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत कुल्लू में संत समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई। इस अवसर पर संत समाज के सदस्य ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर में एकत्रित हुए और गौ संरक्षण व सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की।
संत समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि यह आस्था, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने से सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी और गौ संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में सनातन समाज के कई लोग भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में गौ संरक्षण और सम्मान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और इसे जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान देने, उनके संरक्षण के लिए ठोस नीतियां बनाने और धरातल पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
संत समाज ने प्रशासन से आग्रह किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाए, ताकि गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर ठोस निर्णय लिए जा सकें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





