साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : डीएसपी राजीव मेहता
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : डीएसपी राजीव मेहता
देसी चैनल कुल्लू
: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई के एनएसएस शिविर में पहुंचे डीएसपी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक1930 पाठशाला च्वाई में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय आवासीय शिविर के छठे दिन बौद्धिक सत्र में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रधानाचार्य कुमारी विद्या, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह,कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल , स्टाफ और स्वयंसेवियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन च्वाई के महासचिव दिवान राजा ने भी डीएसपी राजीव मेहता को टोपी और मफ़लर पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवान अक्षय का भी विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वागत किया गए ।
अपने संबोधन में डीएसपी ने स्वयंसेवियों को साइबर सुरक्षा, मोबाइल के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने ओटीपी साझा न करने, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने, अनधिकृत स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करने तथा संदिग्ध लिंक और फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल हैकिंग, नशाबंदी,ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और AI से तैयार फर्जी वीडियो के प्रति भी जागरूक किया। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने तथा आपातकालीन सहायता नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी।
उन्होंने साइबर सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस में करियर ऑप्शन , चिट्ठे के विरुद्ध अभियान, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर स्वयंसेवियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य कुमारी विद्या ने मुख्य अतिथि का आभार जताया और कहा कि उनके द्वारा साइबर क्राइम, सोशल ऐप्स,ड्रग एब्यूज जैसे विषयों प जानकारी बेहद महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





