नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 दिन बाद खुली सैंज–रैला सड़क, 16 मांगों पर एनएचपीसी ने जताई सहमति: रणजीत सिंह – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

12 दिन बाद खुली सैंज–रैला सड़क, 16 मांगों पर एनएचपीसी ने जताई सहमति: रणजीत सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

12 दिन बाद खुली सैंज–रैला सड़क, 16 मांगों पर एनएचपीसी ने जताई सहमति: रणजीत सिंह

देसी चैनल कुल्लू 
जीएम पार्वती दो ने जताया ग्रामीणों और प्रशासन का आभार
धनेश गौतम
कुल्लू । रैला और रैला-II में बाधित सैंज–रैला सड़क 12 दिनों तक बंद रहने के बाद आखिरकार पुनः यातायात के लिए खोल दी गई है। एनएचपीसी पार्बती-II पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि सड़क को खोलने में एनएचपीसी के निरंतर प्रयासों के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन, स्थानीय लोगों और मीडिया का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
उन्होंने कहा कि एनएचपीसी स्थानीय जनता और प्रभावित हितधारकों की चिंताओं को लेकर हमेशा सकारात्मक एवं रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाता रहा है। विधिवत गठित समिति की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर होने के बाद एनएचपीसी प्रबंधन ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई सभी 16 मांगों पर सहमति प्रदान की है।
महाप्रबंधक ने कहा कि लंबे समय तक सड़क बंद रहने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों और आवश्यक सेवाओं के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यदि सड़क अवरोध को समय रहते समाप्त कर दिया जाता और मार्ग शीघ्र बहाल हो जाता, तो आम जनता को हुई असुविधा और नुकसान को कम किया जा सकता था।
उन्होंने कहा कि एनएचपीसी स्थानीय समुदाय के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निगम की ओर से संवाद, सहयोग और आपसी समझ के माध्यम से सभी हितधारकों के साथ मिलकर स्वीकार्य समाधान तलाशने के प्रयास किए जाते रहे हैं।
निर्मल सिंह ने कहा कि स्थानीय निवासियों और प्रभावित लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना एनएचपीसी की प्राथमिकता है। भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास और स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए निगम की ओर से निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने सड़क बहाली में सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031