रनिका पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र निखिल शर्मा एवं लोकेश कुमार ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रनिका पंचायत के पूर्व प्रधान के पुत्र निखिल शर्मा एवं लोकेश कुमार ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
देसी चैनल कुल्लू
लाहौल-स्पीति। रनिका पंचायत के पूर्व प्रधान श्री दलीप चंद शर्मा जी के सुपुत्र श्री निखिल शर्मा जी ने अपने समर्थक श्री लोकेश कुमार जी के साथ विकास मंच छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री रवि ठाकुर जी की उपस्थिति में दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली। श्री रवि ठाकुर जी ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक नए साथी का स्वागत है। सभी के सहयोग और सहभागिता से संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





