बस्तोरी पंचायत की महिलाओं की समस्या को लेकर प्रधान सुरेखा ठाकुर ने एसडीएम कुल्लू से की मुलाकात, उचित स्थान उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बस्तोरी पंचायत की महिलाओं की समस्या को लेकर प्रधान सुरेखा ठाकुर ने एसडीएम कुल्लू से की मुलाकात, उचित स्थान उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
देसी चैनल कुल्लू
आज ग्राम पंचायत बस्तोरी की प्रधान सुरेखा ठाकुर ने पंचायत की उन महिलाओं के साथ एसडीएम कुल्लू से मुलाकात की, जो वर्षों से अपने खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियां कुल्लू शहर में बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
इन महिलाओं की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखते हुए प्रधान सुरेखा ठाकुर ने मांग की कि सरवरी पुल के समीप सब्जियां बेचने वाली ग्रामीण महिलाओं को एक उचित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय कर सकें और उन्हें बार-बार स्थान बदलने की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि बस्तोरी पंचायत एवं आसपास के गांवों की महिलाएं पिछले 25–30 वर्षों से अपने खेतों में उगाई गई ताजी एवं प्राकृतिक सब्जियां कुल्लू में लाकर बेचती रही हैं। यह उनके परिवारों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें पहले की तरह स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान सुरेखा ठाकुर ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन मेहनतकश ग्रामीण महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें उचित स्थान प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
प्रधान सुरेखा ठाकुर ने कहा कि पंचायत की जनता, विशेषकर महिलाओं के हक और उनकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाना उनकी प्राथमिकता है। पंचायत हर संभव प्रयास करेगी कि ग्रामीण महिलाओं को न्याय मिले और उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहे।
जनता की समस्या, पंचायत की जिम्मेदारी। जनहित के लिए हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





