नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाल रंगमंच महोत्सव में किशन श्रीमान की कहानी ‘पिद्दू चिड़ड़ू की कथा’ का सफल मंचन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बाल रंगमंच महोत्सव में किशन श्रीमान की कहानी ‘पिद्दू चिड़ड़ू की कथा’ का सफल मंचन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बाल रंगमंच महोत्सव में किशन श्रीमान की कहानी ‘पिद्दू चिड़ड़ू की कथा’ का सफल मंचन

देसी चैनल कुल्लू 
शिमला, 7 अक्तूबर। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित तीन दिवसीय बाल रंगमंच महोत्सव में लेखक किशन श्रीमान की कहानी ‘पिद्दू चिड़ड़ू की कथा’ पर आधारित नाटक का सफल मंचन किया गया। किकली चैरिटेबल ट्रस्ट और भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में संभोटा तिब्बतियन स्कूल, छोटा शिमला के विद्यार्थियों ने नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कहानी के लेखक किशन श्रीमान ने इस अवसर को अपने लिए भावुक और अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जिस कहानी को उन्होंने कभी कागज पर शब्दों के माध्यम से रचा था, उसे जीवंत पात्रों, संवादों और अभिनय के रूप में मंच पर देखना लेखक के लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि इससे बड़ा आनंद क्या हो सकता है कि कलाकार लेखक की कल्पना को अपने अभिनय से जीवन दें और दर्शक उसे हृदय से स्वीकार करें। उन्होंने नाटक के निर्देशक, कलाकारों, संगीत एवं तकनीकी टीम तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कहानी जब मंच पर आती है तो वह केवल लेखक की नहीं रहती, बल्कि कलाकारों और दर्शकों की भी हो जाती है।”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031