नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्राउट फिश फार्म पतलीकूहल में विश्व मत्स्य दिवस धूमधाम से मनाया गया – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

ट्राउट फिश फार्म पतलीकूहल में विश्व मत्स्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ट्राउट फिश फार्म पतलीकूहल में विश्व मत्स्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

देसी चैनल कुल्लू 

पतलीकूहल, 21 नवम्बर 2026: मत्स्य पालन क्षेत्र के महत्व, जलीय संसाधनों के संरक्षण एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज ट्राउट फिश फार्म, पतलीकूहल, जिला कुल्लू में विश्व मत्स्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री राम दयाल, नायब तहसीलदार, जिला कुल्लू ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के मत्स्य पालकों, मछुआरों, मत्स्य क्षेत्र से जुड़े हितधारकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मत्स्य पालन एवं जलीय संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरसा के एनएसएस विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित एक माह के स्वच्छता अभियान “मेरा जलाशय, मेरी जिम्मेदारी” (My Water Body, My Responsibility) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा गरसा नदी/खड्ड से कचरा एवं अपशिष्ट हटाकर जलस्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों की विशेष प्रशंसा की गई।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित श्रेणियों में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए:

1. सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक ट्राउट पालन: श्री दौलत राम, बुरा ग्रांह, पहाणाला।
2. सर्वश्रेष्ठ हैचरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज उत्पादन: श्रीमती सरला देवी, डिभी।
3. सर्वश्रेष्ठ मत्स्य उत्पादन एवं प्रगतिशील मत्स्य पालक: श्री तोत राम, पतलीकूहल।
4. आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक (RAS) के सफल क्रियान्वयन: श्रीमती ममता वर्मा, दरका, जिला कुल्लू।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व मत्स्य दिवस के महत्व, इसकी आवश्यकता, वर्ष की थीम तथा हिमाचल प्रदेश एवं विश्व स्तर पर मत्स्य पालन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सतत मत्स्य विकास, जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध जल संसाधनों के उचित उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों एवं हितधारकों को प्रेरित किया गया कि मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि को ग्रामीण आजीविका, स्वरोजगार तथा युवाओं के लिए रोजगार सृजन के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में अपनाया जाए। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जलीय जैव विविधता एवं प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी मत्स्य पालकों, मछुआरों, युवाओं एवं अन्य हितधारकों से मत्स्य क्षेत्र के सतत विकास तथा जलीय संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील के साथ हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30