नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू की मीना शर्मा को राष्ट्रीय कुराश खेलों में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी, हिमाचल का बढ़ाया मान – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू की मीना शर्मा को राष्ट्रीय कुराश खेलों में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी, हिमाचल का बढ़ाया मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू की मीना शर्मा को राष्ट्रीय कुराश खेलों में तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी, हिमाचल का बढ़ाया मान

नई दिल्ली में 7 से 10 दिसंबर तक आयोजित होगी राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता, तकनीकी अधिकारी के रूप में निभाएंगी अहम भूमिका

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। जिला कुल्लू की मीना शर्मा ने खेल जगत में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर कुल्लू सहित पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। मीना शर्मा का चयन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्हें तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीना शर्मा का इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चयन होना उनकी मेहनत, लगन, अनुभव और खेलों के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से कुल्लू जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी के रूप में सेवाएं देना उनके लिए गौरव की बात है।

गौरतलब है कि मीना शर्मा न केवल राष्ट्रीय स्तर की रेफरी हैं, बल्कि कुराश खेल की अंतरराष्ट्रीय कोच भी हैं। खेलों के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव के रूप में देखा जा रहा है।

मीना शर्मा का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। साथ ही इस मंच के माध्यम से कुल्लू और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30